कार व यात्री वाहन में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के पांच समेत छह घायल

कुड़ू़ नेशनल हाइवे 39 (कुड़ू-डाल्टेनगंज मुख्य पथ) पर कुड़ू और चंदवा थाना क्षेत्र की सीमा पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ. शाम करीब छह बजे सिसकरिया मोड़ के

कुड़ू़ नेशनल हाइवे 39 (कुड़ू-डाल्टेनगंज मुख्य पथ) पर कुड़ू और चंदवा थाना क्षेत्र की सीमा पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ. शाम करीब छह बजे सिसकरिया मोड़ के समीप एक वैगनआर कार और रांची से चतरा की ओर जा रही सिंघवाहिनी यात्री बस के बीच भिड़ंत में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं. सभी का प्राथमिक उपचार कुड़ू सीएचसी में करने के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. पलामू लौटने के दौरान हुआ हादसा : जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले के गढ़वा रोड (रेहला) निवासी गुड्डू उपाध्याय अपने परिवार के साथ रांची से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान सिसकरिया मोड़ के पास उनकी वैगनआर कार ने आगे चल रहे यात्री वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन अनियंत्रित होकर कार ने यात्री वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये. घायलों में गढ़वा रोड रेहला निवासी गुड्डू उपाध्याय, नेहा उपाध्याय, पूर्णिमा कुमारी, पियूषी उपाध्याय सहित परिवार के पांच सदस्य और एक अन्य व्यक्ति शामिल है. घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस ने हटवाया जाम : दुर्घटना के बाद एनएच-39 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और आवागमन बाधित हो गया. सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला. पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >