पूर्णिया. दिल्ली में बिहारी नवयुवक पांडव की हत्या एवं उत्तर प्रदेश में किशनगंज निवासी तोशिफ़ की धर्म पूछकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस के अर्बन जिलाध्यक्ष कुमार आदित्य के नेतृत्व में अंबेडकर सेवा सदन से आर.एन. साव चौक तक मार्च निकाला गया और केंद्र सरकार तथा दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन पर्यवेक्षक डॉ. किशोरी लाल उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में कांग्रेस पार्टी इन घटनाओं के विरोध में एकजुट होकर आवाज उठा रही है. जिलाध्यक्ष कुमार आदित्य ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में एक बिहारी युवक की हत्या की गई तथा उत्तर प्रदेश में तोशिफ़ को धर्म पूछकर चलती ट्रेन से फेंका गया, ये घटनाएं अत्यंत निंदनीय एवं अमानवीय हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं देश के संघीय ढांचे और संविधान की मूल भावना के खिलाफ हैं. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की. इस विरोध प्रदर्शन में निसार अहमद, नीरज कुमार, रवींद्र सिंह, दिवाकर यादव, हसन इमाम, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्षा मुन्नी मरांडी, बीवी मिंहाज बेगम, सुनीता हासदा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेख सद्दाम, एससी प्रकोष्ठ के नेता मनोज राम, खालिद अंजुम, डॉ. अर्जाबुल, मो. रिजवान तनवीर, अफरोज खान, रघुवीर शाह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम वर्मा, जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव, जयवर्धन सिंह, अब्दुल हाई, मो. शफीक, मो. मुस्ताक, अबुल महाजन, मो. अफरोज, मो. साहिल, अजय घोष एवं अजमेर करीम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
पूर्णिया. दिल्ली में बिहारी नवयुवक पांडव की हत्या एवं उत्तर प्रदेश में किशनगंज निवासी तोशिफ़ की धर्म पूछकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान
