तालाब में डूबने से किशोर की मौत, गांव में मातम

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर थाना क्षेत्र के सबनपुर गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र की है. सबनपुर गांव वासी कारू

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर थाना क्षेत्र के सबनपुर गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र की है. सबनपुर गांव वासी कारू मंडल के 17 वर्षीय दिव्यांग पुत्र गोविंद मंडल अपने घर से बाहर घूमने गया था. दोपहर तक जब वह अपने घर नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. बाद में उसकी मां ने दोपहर करीब एक बजे तालाब के पास उसका पेंट देखा, जब तालाब में देखा तो तालाब में डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी. शव का ऊपरी हिस्सा दिखाई दे रहा था. उसकी मां के हो-हल्ला करने पर गांव के लोग आए और उसके शव को तालाब से बाहर निकाला. परिजन रोते-बिलख रहे थे. इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >