तालाब में डूबने से बच्ची की हुई मौत

मोहड़ा. सारसू पंचायत अंतर्गत मनका गांव निवासी राजेंद्र चौहान की नतनी नगिया कुमारी की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. घटना बुधवार की शाम की बतायी जा रही है.

मोहड़ा.

सारसू पंचायत अंतर्गत मनका गांव निवासी राजेंद्र चौहान की नतनी नगिया कुमारी की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. घटना बुधवार की शाम की बतायी जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगिया बुधवार की शाम शौच के लिए घर से निकली थी. गांव के बाहर उदय शंकर नामक व्यक्ति का तालाब था. पैर फिसलने के कारण नगिया तालाब में जा गिरी. बुधवार की शाम से ही परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल सका. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र नारदीगंज थाना क्षेत्र के बिलाई चक गांव की रहने वाली थी. वह अपने नाना के यहां पढ़ाई करने के लिए रह रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही अतरी थाना अध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने बताया घटना स्थल पर पहुंच कर अतरी पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया और मामले की जांच में लगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >