सत्य, अहिंसा, सर्वधर्म सहित छह मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प

आगेवान दिवस पर बिनोदपुर महिला कॉलेज के पास हुआ कार्यक्रम कटिहार शहर के बिनोदपुर महिला कॉलेज के समीप एक होटल में सोमवार को स्वः महिला सेवा संघ की ओर

आगेवान दिवस पर बिनोदपुर महिला कॉलेज के पास हुआ कार्यक्रम कटिहार शहर के बिनोदपुर महिला कॉलेज के समीप एक होटल में सोमवार को स्वः महिला सेवा संघ की ओर से आगेवान दिवस धूमधाम से मनाया गया. साथ ही आगेवान दिवस कार्यक्रम में शामिल सेवा से जुड़ी महिलाओं ने अपने-अपने अनुभव को साझा करते हुए संगठन के छह मूल्यों पर एक दूसरे के साथ संवाद किया तथा हर हाल में संगठन के इन छह मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया. संगठन से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि संगठन के छह मूल्य यथा सत्य, अहिंसा, सर्वधर्म, बहनचारा, सादगी, सम्मान को अपने जीवन में उतारने व आसपास के महिलाओं के भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गयी. कार्यक्रम के दौरान नाटक की प्रस्तुति भी गयी तथा महिलाओं को सम्मानित भी किया गया. मौके पर संगठन के प्रतिनिधि अंजना बेन, सोनी बेन, झुनझुन बेन, ज्योति बेन, रूबी बेन, रंजू बेन, काजल बेन, प्रीति बेन, पूजा बेन, बिपिन, हसन सहित बड़ी संख्या में शहर की असंगठित क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >