विद्यार्थी भविष्य के निर्माता, स्वंय के साथ दूसरों को करें सजग : कुलपति

आप स्वयं भी जिम्मेदार बने और समाज को भी जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित करते रहें.

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के एनएसएस ईकाई द्वारा आरडी एंड डीजे कॉलेज, सभागार में बुधवार को एनएसएस स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवक, सेविकाओं और पीओ को सम्मानित किया गया. साथ ही इस कार्यक्रम में 2 वर्षों का एनएसएस अवॉर्ड विश्वविद्यालय स्तरीय एनएसएस वॉलिंटियर्स को दिया गया. मुख्य अतिथि कुलपति डॉ संजय कुमार थे. कुलपति ने विद्यार्थियों से कहा कि आप स्वयं भी जिम्मेदार बने और समाज को भी जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित करते रहें. आप भविष्य के निर्माता हैं, इसलिए स्वयं सजग रहते हुए दूसरों को हमेशा सजग रहने के लिए प्रेरित करते रहें. जो काम मिला है. उसे पूरी निष्ठा से निर्वहन करें तो समाज स्वत: प्रगति के पथ पर आगे बढ़ जाएगा. एनएसएस गीत ””””उठे समाज के लिए उठे…..”””” की पहली लाइन ही हम सबों को प्रेरणा देती है कि हम सबों को मिलकर समाज के लिए उठना चाहिए. कुलसचिव प्रो घनश्याम राय ने बताया कि महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी के अवसर पर एनएसएस की स्थापना की गई. इसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करने के लिए प्रेरित करना था. प्रॉक्टर प्रो संजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवक -सेविकाएं केवल किताबी शिक्षा ग्रहण नहीं करते, बल्कि सामाजिक दायित्व को भी भली-भांति पूरा करते हैं. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कॉडिनेटर डॉ मुनींद्र कुमार सिंह ने किया. इस दौरान उन्होंने एनएसएस की गतिविधियां तथा एनएसएस की उपलब्धियां को साझा किया. मौके पर डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ प्रिय रंजन तिवारी, पोओ डाॅ वंदना कुमारी, डॉ संजय मांझी, डॉ ज्योति कुमारी, डॉ राजेश कुमार सिन्हा, डॉ राजकिशोर प्रसाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >