140 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

140 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने सोमवार को वाहन जांच के दौरान फुटानी चौक मीनापुर में माल वाहक ऑटो को रोक कर तलाशी लेने पर तहखाने से शराब बरामद होने पर ऑटो को जब्त करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया. पुलिस टीम ने ऑटो की तलाशी लेने पर 140 लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार मिल रही गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. फुटानी चौक मीनापुर में संदिग्ध ऑटो की तलाशी ली गयी. तलाशी में वाहन से 140 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. जब्त शराब की कीमत हजारों रुपये बतायी जा रही है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान शुभम कुमार 19 वर्ष, पिता सुनील पोद्दार,परिहारपुर थाना बिहारीगंज, जिला मधेपुरा की निवासी है. स्वीकार किया की वह शराब को अन्य स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी में था. पुलिस ने तुरंत कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे कटिहार न्यायालय भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून को तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब की तस्करी करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है. पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >