शराब के नशे में पिकअप वैन चालक एवं खलासी गिरफ्तार

प्रतिनिधि पंजवारा. झारखंड सीमा पर पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर चलाये जा रहे जांच अभियान में पुलिस ने सोमवार को गोड्डा की तरफ से आ रहे एक पिकअप वैन

प्रतिनिधि पंजवारा. झारखंड सीमा पर पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर चलाये जा रहे जांच अभियान में पुलिस ने सोमवार को गोड्डा की तरफ से आ रहे एक पिकअप वैन की जांच में पिकअप वैन के चालक एवं खलासी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबियों की पहचान पटना जिला के बाईपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजाबा निवासी पंकज यादव एवं चंद्रदीप यादव के रूप में हुई है. ब्रेथ एनालाइजर से जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है. गिरफ्तार शराबियों काे आर्थिक जुर्माना भुगतान के लिए मंगलवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया जायेगा. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >