शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 12 घर जलकर राख

प्रतिनिधि, जानकीनगर. जानकीनगर थानाक्षेत्र के सहुरिया सुभाय मिलिक पंचायत के इटहरी गांव वार्ड नंबर 16 में बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 12 घर जलकर राख हो गये. आग

प्रतिनिधि, जानकीनगर. जानकीनगर थानाक्षेत्र के सहुरिया सुभाय मिलिक पंचायत के इटहरी गांव वार्ड नंबर 16 में बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 12 घर जलकर राख हो गये. आग लगते ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं अग्निशमन दस्ता ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. वार्ड नंबर 16 निवासी पीड़ित रमेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को दोपहर में यह घटना हुई. मेरे चार घर, मेरा भाई गणेश शर्मा के चार घर एवं दिनेश शर्मा के दो घर और जनार्दन ठाकुर के दो घर जल गये. गौरव आनंद, आलोक कुमार अकेला, नितेश कुमार, रणजीत कुमार उर्फ चुन्ना यादव, मुखिया प्रतिनिधि शालीग्राम ऋषिदेव, डा.अहमद आलम, सुधीर यादव, विजय यादव आदि ने घटना पर गहरी संवेदना जतायी. फोटो- 24 पूर्णिया 26- इटहरी गांव में आग लगने से जला हुआ घर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >