शहीद भगत सिंह उवि के अंगत कुमार बने स्कूल टॉपर

चौपारण. शहीद भगत सिंह उवि झापा विशनपुर के बच्चों ने मैट्रिक की परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया है. विद्यालय से कुल 140 बच्चे

चौपारण.

शहीद भगत सिंह उवि झापा विशनपुर के बच्चों ने मैट्रिक की परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया है. विद्यालय से कुल 140 बच्चे शामिल हुए थे. इसमें 135 प्रथम श्रेणी से व पांच बच्चे द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. अंगत कुमार ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रहा. वहीं, अभिषेक कुमार ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहा. शहद कुमार ने 88.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहा. बच्चों की सफलता पर विद्यालय के संस्थापक पूर्व विधायक राम लखन सिंह, सचिव सह जिप सदस्य राकेश रंजन, मुखिया अनपूर्णा देवी, प्रधानाध्यापक महादेव प्रजापति, कृष्ण कुमार शर्मा, महेंद्र राम, शिक्षाविद दिवाकर पांडेय ने बच्चों को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >