सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर लालपुर सरोपट्टी में शुक्रवार को दो बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा बाइक सवार फरार हो गया.

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर लालपुर सरोपट्टी में शुक्रवार को दो बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा बाइक सवार फरार हो गया. मृतक युवक की पहचान शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के टेंगराहा परिहारी बाली टोला वार्ड एक निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई. दमगड़ा निवासी बहन बबीता देवी ने बताया कि भाई एक दिन पूर्व घर आया था. पत्नी को लाने सुपौल के सुखासन जा रहा था. इसी दौरान दुर्घटना में वह घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोग ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद एसआइ केडी यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >