Samastipur News:यज्ञ को लेकर 211 कन्याओं ने निकाली शोभा यात्रा

Samastipur News: दलसिंहसराय : प्रखंड क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखन्नी वार्ड छह स्थित मां वैष्णवी मंदिर देवादि मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ समारोह को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.

Samastipur News: दलसिंहसराय : प्रखंड क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखन्नी वार्ड छह स्थित मां वैष्णवी मंदिर देवादि मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ समारोह को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. 211 कन्याओं द्वारा शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकाला गया. यह गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुआ. यात्रा में ऊंट, हाथी, बैंडबाजा सहित ग्रामीणों ने भाग लिया. आयोजक यशवंत कुमार राय, राकेश कुमार राय के नेतृत्व में छह दिवसीय यज्ञ का आयोजन आज से शुरू हुआ. भक्ति गानों व उच्चारण से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया. मौके पर पुरोहित चंदन झा, अमित झा, सरपंच प्रतिनिधि नवीन कुमार, सुधीर कुशवाहा, संतोष कुमार, आदर्श यादव, आदित्य यादव, कुंदन कुमार, हीरालाल शर्मा, संजीत कुमार, डब्लू यादव, हेमंत राय, गया प्रसाद यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >