Samastipur News:रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पहुंच पथ जर्जर

Samastipur News:रोसड़ा : रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पहुंच पथ के जीर्णोद्धार की मांग वरिष्ठ लोकमंच के सचिव रामेश्वर पूर्व ने की है. उन्होंने इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर

Samastipur News:रोसड़ा : रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पहुंच पथ के जीर्णोद्धार की मांग वरिष्ठ लोकमंच के सचिव रामेश्वर पूर्व ने की है. उन्होंने इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखा है. कहा है कि स्टेशन के पूरब पुरानी गुमती से लेकर गांधी चौक तक पथ की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. जगह-जगह सड़क में खाई बन जाने से आये दिन पैदल चलने व सवारी गाड़ियों का आवागमन काफी प्रभावित हो रहा है. साथ ही सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए बरसात से पूर्व इस पथ की मरम्मति कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >