Samastipur News:चावल चोरी मामले में केस दर्ज, दो गिरफ्तार, दो फरार

Samastipur News:उजियारपुर : समस्तीपुर मंडल के भगवानपुर देसुआ रेल मालगुदाम पर शनिवार की सुबह खड़ी एक मालगाड़ी से हुई चावल चोरी मामले में आरपीएफ ने सभी बोरी बरामद कर लिया

Samastipur News:उजियारपुर : समस्तीपुर मंडल के भगवानपुर देसुआ रेल मालगुदाम पर शनिवार की सुबह खड़ी एक मालगाड़ी से हुई चावल चोरी मामले में आरपीएफ ने सभी बोरी बरामद कर लिया है. इसके साथ ही कांड में संलिप्त दो आरोपी के साथ एक पिकअप व एक जुगार ठेला को जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ निवासी देवन पासवान का पुत्र पिकअप चालक मणि पासवान व अंगारघाट थाना के सुपौल निवासी मंचन साह का पुत्र जुगार ठेला चालक नाकेश कुमार के रूप में बताया गया है. वहीं मामले में गिरफ्तार आरोपी सहित चार लोगों पर नामजद केस भी दर्ज किया गया है. जानकारी देते हुए समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर अविनाश कोरेसिया ने बताया कि घटना में सील टूटा वैगनों (बॉगी) का चावल बोरियों का मिलान करने पर कुल 52 बोरी की चोरी ज्ञात हुआ था. जिसको अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर बरामद कर लिया गया. उन्होंने कहा कि इस दौरान चावल लदी एक पिकअप व एक जुगार ठेला भी जब्त किया गया है. साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के अलावा दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता ज्ञात हुई है. जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इंस्पेक्टर अविनाश कोरेसिया के मुताबिक कांड का केस आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर एके चौधरी के आवेदन पर दर्ज किया गया है. जिसमें दो आरोपी गिरफ्तार हैं. वहीं दो आरोपी फरार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >