विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के शकलपुर, जेरुआ, हेठबंधा, पिपरासोल गांव से सैकड़ों लोग अयोध्या राम मंदिर के लिए रवाना हुए. लोगों का मानना है कि नवरात्रि में जो भी सरयू नदी स्नान करते हैं, उसके घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, धन की बढ़ोतरी होती है, विद्या की उन्नति होती है और शरीर स्वस्थ रहते हैं. वहीं यह सब अयोध्या होते हुए काशी विश्वनाथ, वृंदावन, गोकुलधाम, नंदगांव, जगन्नाथपुरी का दर्शन करते हुए 12 दिनों में वापस करमाटांड़ आएंगे. सरोज कुमार पंडित, प्रभुदयाल पंडित, बलदेव पंडित, मंटु पंडित, निशा देवी, श्रेया कुमारी, शांति देवी, सुचित पंडित, विशाल पंडित, भागीरथ पंडित आदि रवाना हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
