रंगपुरा दक्षिण पोखर टोला में 10 घर जले, 10 लाख की क्षति

धमदाहा. मीरगंज थानाक्षेत्र के रंगपुरा दक्षिण पंचायत के पोखर टोला वार्ड नंबर 6 में बुधवार के दिन करीब 10:30 बजे आग लगने से 10 घर जलकर राख हो गया. अगलगी

धमदाहा. मीरगंज थानाक्षेत्र के रंगपुरा दक्षिण पंचायत के पोखर टोला वार्ड नंबर 6 में बुधवार के दिन करीब 10:30 बजे आग लगने से 10 घर जलकर राख हो गया. अगलगी की घटना में एक लाख से अधिक नगद सहित 10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. अग्निपीड़ितों में रंगपुरा दक्षिण पंचायत के पोखर टोला वार्ड नंबर 6 निवासी अजय मुनी, धनंजय मुनी , विजय मुनी, संजीत मुनी एवं राजो मुनी शामिल हैं. पीड़ितों ने बताया कि बुधवार के दिन लगभग 10:30 बजे हमलोग खेत गए हुए थे. उसी क्रम में अचानक घर में आग लग गयी. आग लगने का मुख्य कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. जब तक हम लोग खेत से घर पहुंचे तो आग ने अपना विकराल रूप ले लिया था. इसके बाद काफी ग्रामीण वहां पर इकट्ठा हुए और आग पर काबू पाने की कोशिश की. इसके बाद मीरगंज थाना की पुलिस व दमकल की टीम के आने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका. घर की महिलाओं ने बताया कि हम लोगों के पति बाहर में रहकर कमाते हैं. उसी से हमलोगों का जीवन यापन चलता है. हम लोग गरीब आदमी हैं. अब हम लोग कहां से क्या करेंगे. रंगपुरा दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया नवल किशोर यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया. वही धमदाहा के सीईओ कुमार रविंद्र नाथ ने बताया कि कर्मचारी को भेजकर व्यवस्था करवाते हैं. फोटो. 24 पूर्णिया 17-आग से जले घर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >