रिटायर्ड फौजी के घर से लूट के मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान

मानपुर. लखनपुर पंचायत के रसलपुर समीप रामबाग मुहल्ला में रिटायर्ड फौजी संजय कुमार सिंह के घर में परिवारवालों को बंधक बनाकर लूट के मामले में घटना के 36 घंटे बाद

मानपुर. लखनपुर पंचायत के रसलपुर समीप रामबाग मुहल्ला में रिटायर्ड फौजी संजय कुमार सिंह के घर में परिवारवालों को बंधक बनाकर लूट के मामले में घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. सभी हथियारबंद अपराधी फरार चल रहे हैं. इस संबंध में केस अनुसंधान कर रहे एसआइ सह अपर थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़ी बिंदुओं पर जांच करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान कर रही है. लूट की घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. जल्द इसका खुलासा कर लिया जायेगी. गौरतलब है कि मंगलवार की देर रात हथियारबंद अपराधी रिटायर्ड फौजी संजय कुमार सिंह के घर में खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घर में जा घुसे और चाकू एवं कट्टा के बल पर बंधक बना लिया. इस दौरान घर में रखे लगभग सात लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने- चांदी का आभूषण लूट कर फरार हो गये. घटना का विरोध करने पर संजय सिंह के बेटे के साथ मारपीट किया और हल्ला-गुल्ला मचाने पर जान मारने की धमकी भी दे दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >