Chaibasa News : 24,898 मामलों का निपटारा, ₹59.38 लाख का समायोजन

चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में शनिवार को मासिक व विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया.

चाईबासा.

चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में शनिवार को मासिक व विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कुल 24,898 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं 59,38,207 की राशि का समायोजन किया गया. मामलों के निष्पादन के लिए चाईबासा एवं चक्रधरपुर में कुल 9 न्यायपीठों का गठन किया गया था. सुनवाई के दौरान प्री-लिटिगेशन के 23,084 मामले तथा विभिन्न न्यायालयों में लंबित 1,814 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया. विशेष लोक अदालत में एनआइ एक्ट से जुड़े 12, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के 5, भूमि राजस्व संबंधी 5,875, तथा वैवाहिक विवाद के 10 मामलों का भी निष्पादन किया गया.

प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाता है, जिसमें नागरिक अपने सुलहनीय मामलों के निपटारे के लिए आवेदन कर सकते हैं. मासिक एवं विशेष लोक अदालत में शामिल प्रमुख न्यायिक दंडाधिकारियों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. शाकिर, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अक्षत श्रीवास्तव, वरीय कोटि के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एंजिलिना नीलम मड़की, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी मंजीत कुमार साहू, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पूजा पांडेय, चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णा लोहरा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अंकित कुमार सिंह, साथ ही, पैनल अधिवक्तागण भी इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >