रेडक्रास सोसाइटी रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों की ठंडे पानी से बुझा रहे प्यास

किशनगंज.जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से खास पहल की गई है. किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लगाया ठंडा पानी का स्टॉल लगाया और यात्री

किशनगंज.जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से खास पहल की गई है. किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लगाया ठंडा पानी का स्टॉल लगाया और यात्री व मुसाफिरों के बीच ठंडा पानी उपलब्ध कराई गयी. इससे काफी हद तक तपती गर्मी से लोगों का राहत मिलेगी. तापमान का बढ़ने की वजह से लोग बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं. इस बीच रेडक्रॉस ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दिलाई है. रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा ने बताया कि आने जाने वाले यात्रियों ने इसका भरपूर आंनद उठाया कहा कि यह बहुत अच्छी सुविधा है और इससे मुसाफिरों को काफी राहत मिली है. वहीं यात्रियों ने रेडक्रॉस के प्रयासों की सरहाना करते हुए कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है. कार्यक्रम में मुख्य रूप रेडक्रॉस सचिव मिक़्क़ी साहा, अजय सिंह, अजय गुप्ता, प्रकाश बोथरा व रेडक्रॉस के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >