पटना में स्टेट एथलेटिक्स, जिले से 41 एथलीट भाग लेंगे

दीपक-38 मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स टीम की घोषणा, दिया किट वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर पटना में 91वीं बिहार राज्य जूनियर व सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स टीम की

दीपक-38 मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स टीम की घोषणा, दिया किट वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर पटना में 91वीं बिहार राज्य जूनियर व सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स टीम की घोषणा के साथ किट बांटा गया. चैंपियनशिप में जिले से 63 खिलाड़ी भाग लेंगे. इसमें 21 लड़कियां व 42 लड़के हैं. 10 से 13 जुलाई को पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में इसका आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष राम प्रमोद राम, मानद सचिव मृत्युंजय सिंह ने दी. एलएस कॉलेज मैदान में टीम की घोषणा के साथ उनके बीच किट का अनावरण व वितरण हुआ. मौके पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ संजय सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामना दी. टीम के कप्तान मो शाकिब, कोच संतोष कुमार, चंद्रभूषण, अभिजीत आनंद, टीम के मैनेजर जमील अंसारी, कुणाल गौतम रोहन सिंह है. चयनित खिलाड़ियों की सूची: अंडर -14 1. अंगेता कुमारी 2. गौरव कुमार 3. अशोक कुमार 4. निखिल कुमार 5. अभिषेक यादव 6. युवराज सिंह अंडर -16 7. पूजा भारती 8. रुचिका 9. प्रीति 10. राधा रानी 11. प्रिया 12. श्रेया कुमारी 13. शिखा कुमारी 14. मनीष कुमार 15. ताविश अशलम 16. ऋषव कुमार 17. मोहम्मद फैज़ेन 18. मोहम्मद इर्शाद 19. आकाश कुमार 20. चिराग कौशिक 21. साहेब कुमार 22. आयुष आनंद 23. रौनक कुमार 24. शेखर कुमार अंडर-18 25. पल्लवी भारती 26. हर्ष बाला 27. आंचल कुमारी 28. शिवम कुमार 29. आशीष रंजन 30. पुष्पम कुमार 31. मोशम कुमार अंडर – 20 32. रेशमी कुमारी 33. दिव्या 34. प्रिया कुमारी 35. नेहा कुमारी 36. निष्ठा कुमारी 37. अदनान सामी 38. गौरव कुमार 39. नितेश कुमार 40. ताशिन रज़ा 41. गौरव कुमार 42. अंकित कुमार 43. पर्वत राज 44. आदित्य राज 45. प्रिंस राज अंडर – 23 46. कृतिका कुमारी 47. प्रिन्सी कुमारी 48. काजल कुमारी 49. रंजू कुमारी 50. सहजेन परवीन 51. अमन राज 52. रवि भास्कर 53. गौतम कुमार 54. सानू कुमार 55. हर्षित राज 56. ऋषि राज ओपेन वर्ग 57. मो साकिब 58. निखिल कुमार 59. विशाल कुमार 60. अभिजीत कुमार 61. विशाल झा 62. पंकज कुमार 63. सोनू कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR GAURAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >