प्रशासन ने की रामनवमी भाईचारे के साथ मनाने की अपील

पाकुड़. रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के चौक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं. बुधवार को अंचलाधिकारी भागीरथ महतो ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव

पाकुड़. रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के चौक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं. बुधवार को अंचलाधिकारी भागीरथ महतो ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव का जायजा लिया. ग्रामीणों से बातचीत की. ग्रामीणों को बताया कि पर्व त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है. इसे आपस में मिलजुल कर मानना चाहिए. बताया कि पर्व को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. उन्होंने गांववासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. सोशल मीडिया के अफवाहों पर पैनी नजर रखी जायेगी. किसी प्रकार की यदि कोई परेशानी होती है तो अपने नजदीकी थाने को तुरंत सूचना दें. आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. मामले को लेकर सीओ ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव का भ्रमण किया गया है. ग्रामीणों से बातचीत की गयी है. किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है. बताया कि आगामी पर्व रामनवमी में विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी. ग्रामीण को सोशल मीडिया के भड़काऊ बयान से दूर रहने की अपील की गयी है. मौके पर पिंकी मंडल, मुफ्फसिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा समेत पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >