प्रखंड क्षेत्र में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को लेकर निकला जुलूस

पैगंबर मोहम्मद के यौम-ए-पैदाईस पर मुस्लिम यकीदतमंदों ने अकीदत व एहतराम के साथ कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड में जुलूस निकालकर अपनी अकीदत पेश की.

कटकमसांडी. पैगंबर मोहम्मद के यौम-ए-पैदाईस पर मुस्लिम यकीदतमंदों ने अकीदत व एहतराम के साथ कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड में जुलूस निकालकर अपनी अकीदत पेश की. प्रखंड के लखनू, उलांज, कटकमसांडी, बसंतपुर व मालीआम का जुलूस एक साथ निकालकर कटकमसांडी चौक पर मेले के शक्ल में शामिल हुआ, दंडाधिकारी सह सीओ अनिल कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी शिवम गुप्ता दल बल के साथ मौजूद थे. जुमे की नमाज के बाद शहर जाने वाले जुलूस में गदोखर, बलियंद, रोमी, पेलावल, खुटरा, पबरा, अलगडीहा, आजादनगर सहित अन्य गांवों का जुलूस पेलावल व पगमिल के रास्ते इंद्रपुरी पहुंचा. इसके बाद मेन रेड होकर जुलूस जामा मस्जिद तक गया, जहां शहर पहुंचने वाले जुलूस के साथ मिलन हुआ. ह..अल्लाह हू अकबर… से गूंज उठा शहर 5हैज80में- जुलूस में शामिल लोग चौपारण. ईद मिलादुन्नबी शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. चौपारण चट्टी से लेकर मुस्लिम गांवों मुहल्लों से जुलूस निकाला गया. ताजपुर, दुल्लाह शाह की नगरी चयकला जौहरगंज, परसावां, अमरौल, भदेल, यवनपुर, महराजगंज, बेला, बसरिया, रामचक, दर्जीचक, केवला, मानगढ़, कामलवार, दनुआ, ओलाद कॉलोनी से रंग बिरंगे झंडों के जुलूस निकाला गया. मौके पर हुजूर की आमद, मरहबा मरहबा, नारे तकबीर, अल्लाह हू अकबर, के नारों से पूरा प्रखंड गूंज उठा. जुलूस में मुखिया नजराना खातून, हेलाल अख्तर, फ़ोलटेन खान, पूर्व मुखिया शौकत खान, मो सफल, बबलू खान, मोनू अख्तर, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल सिंह, मो रिजवान, मो सादाब, भून्नू बाबू, जहांगीर अली, मो पप्पू अंसारी, डब्ल्यू अंसारी, मो अहमद, मो निशार सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >