Buxar News: काफी दिनों से जिले में जमे पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला

जिले में तैनात 28 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है

बक्सर

. जिले में तैनात 28 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. तबादला के जद में एसआई रैंक के वैसे पुलिस पदाधिकारी आए हैं जो पिछले पांच वर्षों से जिले में तैनात थे. विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अब उन्हें शाहाबाद प्रक्षेत्र के दूसरे जिला में भेजा गया है. जिन पदाधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है उनमें टाउन थाना में सहायक थानाध्यक्ष के रूप में तैनात रमन राउत के अलावा अन्य कई थानाध्यक्ष भी शामिल हैं. सूची के मुताबिक रमन राउत को भोजपुर, राजपुर के थानाध्यक्ष संजय पासवान को रोहतास, तिलक राय के हाता की थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी को भोजपुर, बासुदेवा की थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी को कैमूर, सिकरौल थानाध्यक्ष रिकेश कुमार सिंह को रोहतास, सोनवर्षा थानाध्यक्ष नवीन कुमार को रोहतास, कोरानसराय थानाध्यक्ष अमित कुमार को रोहतास भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >