ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, चोरी में भी मिली संलिप्तता

नगर थाना पुलिस ने माल गोदाम रोड स्थित बीड़ी श्रमिक अस्पताल से मोहम्मद शाहिद अंसारी को आठ पुड़िया ब्राउन शुगर और 1.76 ग्राम मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5790 रुपए भी बरामद हुए हैं। आरोपी ने चोरी किए गए पैसे और चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसमें बंद रेलवे क्वार्टर और स्वराज ट्रैक्टर शोरूम शामिल हैं। चोरी की गई वस्तुएं बंगाल में बेची गईं। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध खरीद-बिक्री और सेवन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माल गोदाम रोड स्थित बीड़ी श्रमिक अस्पताल से मोहम्मद शाहिद अंसारी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अंसारी के पास से 1.76 ग्राम ब्राउन शुगर, आठ पुड़िया ब्राउन शुगर और 5790 रुपये बरामद किए गए हैं. नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार के अनुसार, सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सूचित किया गया, जिसके बाद अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदीया के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान अंसारी भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसने बताया कि बरामद रुपये चोरी के हैं और वह बंद रेलवे क्वार्टर व स्वराज ट्रैक्टर शोरूम में हुई चोरी में शामिल था. उसने यह भी बताया कि चोरी किए गए टीवी, लैपटॉप और टैब को बंगाल में बेच दिया गया है. अंसारी को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी किए गए सामानों और अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. छापेमारी दल में एसआई बलवंत दुबे, मिथुन रजक, खूब लाल यादव, समीर बास्की समेत अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे. छापेमारी दल में एसआई बलवंत दुबे, मिथुन रजक, खूब लाल यादव, समीर बास्की समेत अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >