लखीसराय. सन 2004 में स्थापित नव ज्योति फांउडेशन के 21वें स्थापना दिवस के मौके पर संस्था की अध्यक्ष दीपशिखा सिन्हा ने किया पौधारोपण किया. मौके पर अध्यक्ष श्रीमति सिन्हा ने कहा की पर्यावरण की रक्षा हेतू सभी को पौधारोपण करना एवं उसे संरक्षित कर वृक्ष का रूप देना चाहिए. उन्होंने बताया कि संस्था अभी तक सैकड़ों पौधा लगा चुकी है और आगे भी संस्था लगातार इस क्षेत्र में कार्य करती रहेगी. मौके पर संस्था के सचिव रूपेश कुमार श्रीवास्तव, नीलेश कुमार, मुकेश श्रीवास्तव, छोटू पासवान सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
