सुपौल. जिला प्रशासन सुपौल की ओर से गुरुवार को एसएसए सभागार में निर्वाचन आधारित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा 06 से 08 तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी सारा असरफ ने किया. उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के माध्यम से परिवार और समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना है. उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है. प्रत्येक नागरिक को मतदान करना चाहिए और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए. कार्यक्रम का सफल संचालन निखिलेश कुमार सिंह द्वारा किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकित आनंद (माध्यमिक विद्यालय, मलहद), द्वितीय स्थान स्वरित कश्यप (मलहद) और तृतीय स्थान नीरज कुमार (माध्यमिक विद्यालय, भेलाही) ने प्राप्त किया. विजेता बच्चों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कार एवं पारितोषिक प्रदान किया गया. इस अवसर पर डीपीओ एसएसए प्रवीण कुमार, डीपीओ एमडीएम महताब रहमानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया. कार्यक्रम का समापन “सशक्त लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान” के संदेश के साथ हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
