बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोप गुट शिक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष बने नीरज

NAWADA NEWS.बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोप गुट के कार्यालय न्यू एरिया में संगठन की स्थापना दिवस पर बैठक जोनल प्रभारी पंकज कुमार की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में जोनल समन्वयक रमेश कुमार की देख-रेख और रेलवे हरनौत से आये हुए राजीव रंजन कुमार के संरक्षण में चुनाव कराया गया.

शिक्षक संगठन की स्थापना पर बैठक, निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारी

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोप गुट के कार्यालय न्यू एरिया में संगठन की स्थापना दिवस पर बैठक जोनल प्रभारी पंकज कुमार की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में जोनल समन्वयक रमेश कुमार की देख-रेख और रेलवे हरनौत से आये हुए राजीव रंजन कुमार के संरक्षण में चुनाव कराया गया. चुनाव में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया. मुकेश कुमार प्रौद्योगिकी विभाग नवादा को जिला संरक्षक, नीरज कुमार शिक्षा विभाग को जिलाध्यक्ष, सुलेखा कुमारी स्वास्थ विभाग को जिला महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, मधुलता कुमारी स्वास्थ विभाग को उपाध्यक्ष, अरुण कुमार सिन्हा को शिक्षा विभाग का कोषाध्यक्ष, नवीन कुमार शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव और मो बारीक खान शिक्षा विभाग को जिला प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया गया. इस संगठन का एक मात्र उद्देश्य पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करवाना है. इसके लिए एक सितंबर को सभी विभाग के कर्मी हाथ में काली पट्टी बांध कर काला दिवस मनायेंगें. संगठन का उद्देश्य बचे हुए विभाग के लोगों को भी इसमें जोड़ा जायेगा और बचे हुए पदों पर उनका चुनाव किया जायेगा. मौके पर दिन दयाल वर्मा, लक्ष्मी कुमारी, रेणु कुमारी, सुधीर कुमार, मंजू कुमारी, मृदुला कुमारी, सुषमा कुमारी, आदि लोग मौजूद थे. सभी चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र क�� ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >