जमशेदपुर. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 17 से 26 मई तक आयोजित राष्ट्रीय ”स्पेशल एडवेंचर कोर्स” कैंप में कड़ा प्रशिक्षण पूरा कर करीम सिटी और एलबीएसएम कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स शहर लौट आयें. इस कैंप में करीम सिटी की नूपुर महतो, ज्योति कुमारी, मनदीप सिंह, अभिज्ञान कुमार और एलबीएसएम कॉलेज के शिव शंकर देवगन शामिल हुए. वहीं, पूरे देश से इस कैंप में कुल 50 कैडेट्स ने शिरकत की. कैंप में कैडेट्स ने ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रिवर क्रॉसिंग, सर्वाइवल और ऑब्सटैकल ट्रेनिंग का प्रशिक्षण लिया. रविवार को करीम सिटी कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज, परीक्षा नियंत्रक डॉ बीएन त्रिपाठी और एनसीसी ऑफिसर डॉ फखरुद्दीन अहमद ने इन कैडेट्स का स्वागत किया. प्राचार्य ने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए कॉलेज की ओर से पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
Ncc cadet: पहलगाम में एडवेंचर कोर्स पूरा कर लौटे एनसीसी कैडेट्स
जमशेदपुर. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 17 से 26 मई तक आयोजित राष्ट्रीय ''स्पेशल एडवेंचर कोर्स'' कैंप में कड़ा प्रशिक्षण पूरा कर करीम सिटी और एलबीएसएम कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स शहर
