Chaibasa News : घर से बुला वृद्ध की पत्थर से कूचकर हत्या

पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के दोपाई गांव अंतर्गत कुदासाई टोला में शनिवार रात एक बुजुर्ग की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गयी.

चाईबासा/खरसावां.

पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के दोपाई गांव अंतर्गत कुदासाई टोला में शनिवार रात एक बुजुर्ग की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान मांगता तियु(64) के रूप में हुई है. शव रविवार सुबह हाथीराम तालाब के पास नालानुमा गड्ढे में बरामद हुआ, जिससे गांव में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना ग्रामीण मुंडा ने पुलिस को दी. सूचना मिलने पर रविवार सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पूजा के बहाने बुलाकर ले गये दो लोग, सुबह में शव मिला

मृतक के भतीजे चंबरा तियु ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे, गांव के दो व्यक्ति उटी लोहार और लोदो गोप उनके चाचा मांगता तियु को पूजा कराने के बहाने अपने साथ ले गये थे. इसके बाद वे रात भर वापस नहीं लौटे. रविवार सुबह ग्रामीणों ने जब शौच के लिए तालाब की ओर रुख किया तो गड्ढे में शव पड़ा देखा. शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. चंबरा ने बताया कि सुबह जब उसने अपनी चाची से चाचा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि रात में दो लोग पूजा कराने के लिए बुलाकर ले गये थे. परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते मांगता तियु की हत्या की गयी है. उन्होंने यह भी बताया कि मृतक का दूसरा भतीजा बागुन तियु भी आरोपियों के निशाने पर था, लेकिन उसने रात होने का हवाला देकर उनके साथ जाने से इनकार कर दिया. परिजनों का मानना है कि वह भी जाता तो उसकी भी हत्या कर दी जाती.

पुलिस जांच में जुटी, केस दर्ज

मृतक की पत्नी के बयान पर ओपी में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >