::::::::::: मतगणनाकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रतिनिधि, खूंटीमतगणना को लेकर शुक्रवार को लोयोला इंटर कॉलेज परिसर में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान का 23 नवंबर को होनेवाले

प्रतिनिधि, खूंटी

मतगणना को लेकर शुक्रवार को लोयोला इंटर कॉलेज परिसर में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान का 23 नवंबर को होनेवाले मतगणना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. मतगणना कर्मी और अधिकारियों को बिंदुवार मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया. वहीं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसओपी के संबंध में बताया गया. परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को 23 नवंबर को होनेवाले मतगणना के दिन समय पर मतगणना केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया. कहा कि पूरे उत्तरदायित्व व ईमानदारी पूर्वक मतगणना कार्य संपन्न करें.

इवीएम का 20-20 और पोस्टल बैलेट का 11-11 टेबल में होगी गणना

मतगणना शनिवार को बिरसा कॉलेज परिसर में किया जायेगा. जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतगणना में खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती की जायेगी. इवीएम के मतों की गिनती के लिए 20-20 और पोस्टल बैलेट के मतों की गिनती के लिए 11-11 टेबल बनाये गये हैं. तोरपा की मतगणना 13 राउंड और खूंटी की गणना 15 राउंड में की जायेगी. सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की और 8ः30 बजे से इवीएम के मतों की गिनती की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >