Sasaram News : शिक्षक दिवस पर शाहाबाद प्रक्षेत्रीय क्विज प्रतियोगिता में मोहनिया टीम बनी विजेता

प्रखंड के नोनहर गांव में शिक्षक दिवस के अवसर पर यूनिक क्विज सेंटर की ओर से शाहाबाद प्रक्षेत्रीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

बिक्रमगंज . प्रखंड के नोनहर गांव में शिक्षक दिवस के अवसर पर यूनिक क्विज सेंटर की ओर से शाहाबाद प्रक्षेत्रीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें अजय क्विज सेंटर मोहनिया कैमूर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में 10 टीमों के 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसमें अजय क्विज मोहनिया ने पहला स्थान, प्रगति क्विज सासाराम ने दूसरा स्थान और टारगेट क्विज घुसियां कलां ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता की शुरुआत सामान्य ज्ञान से हुई और अंतिम राउंड तक इतिहास, विज्ञान, भूगोल और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर पूछे गये सवालों ने प्रतिभागियों को कड़ी परीक्षा में डाला. दर्शकों में भी रोमांच का माहौल बना रहा. क्विज के संचालन की जिम्मेदारी श्याम भारती और अरुण कुमार ने संभाली, जबकि स्कोरिंग व तकनीकी सहयोग में धनजी गुप्ता, मंजी कुशवाहा, प्रधान शिक्षक अभिमन्यु पटेल, शिक्षक देवानंद पटेल, दयाशंकर पांडेय, भोलू राय, शैलेश भट्ट, विपुल सिंह व अजित कुमार सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा. आयोजन समिति से जुड़े श्याम भारती, सुशील भारती और आशीष कुमार पाठक ने बताया कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष शिक्षक दिवस पर की जाती है. इसका उद्देश्य प्रतियोगी छात्रों में बौद्धिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और गांव के शिक्षकों को सम्मानित करना है. क्विज सेंटर के संरक्षक आशीष कुमार पाठक ने बताया कि आज तैयारी के लिए लाइब्रेरी और ऑनलाइन सामग्री उपलब्ध है, लेकिन ग्रुप स्टडी और ग्रुप डिस्कशन का विकल्प अभी तक कोई नहीं है. उन्होंने कहा ग्रुप स्टडी से न केवल पढ़ाई गहराई से होती है, बल्कि आपसी चर्चा से विषयों की बेहतर समझ विकसित होती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है. इस प्रतियोगिता में शामिल अधिकांश प्रतिभागी क्विज सेंटर के माध्यम से तैयारी कर रहे हैं और कई छात्र इसी ग्रुप स्टडी मॉडल के जरिए पहले ही सरकारी नौकरियों में चयनित हो चुके हैं. ये शिक्षक हुए सम्मानित इस मौके पर ग्रामीण अंचल के कई शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया. इसमें रमेश मिश्र मृदुल, प्रेम शंकर पांडे, नवीन कुमार नवीन, संजय तिवारी, भास्कर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संजय कुमार, राजू कुमार, राजेंद्र चौधरी, संतोष लाल, मजहर आलम को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >