Buxar News: अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ घायल

. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौसा-चिरैयाटाड़ सड़क पर सोमवार की अहले सुबह चुन्नी मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ घायल हो गया.

चौसा. स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत चौसा-चिरैयाटाड़ सड़क पर सोमवार की अहले सुबह चुन्नी मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ घायल हो गया.

बताया जा रहा है कि इटाढ़ी थाना क्षेत्र के 61 वर्षीय रामजी प्रसाद साइकिल से अपने गांव जा रहे थे. तभी उक्त घटनास्थल के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार जा रहा ट्रैक्टर ने साइकिल में धक्का मार दिया. जिससे साइकिल सवार जमीन पर गिर पड़ा और घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायल को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >