महिला ने छेड़छाड़ व मारपीट का लगाया आरोप

अमरपुर. थाना क्षेत्र की कोल बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत एक गांव की एक महिला ने छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. महिला ने बताया

अमरपुर. थाना क्षेत्र की कोल बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत एक गांव की एक महिला ने छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. महिला ने बताया कि उसके गांव के ही रघुनाथ मोदी अक्सर उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए अपामानित करते रहते हैं. सोमवार की सुबह वह उसके घर आया तथा गाली-गलौज करते हुए छेड़खानी करने लगा. उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गयी. महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया. उन्होंने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >