नाबालिग लड़की अपहरण मामले का मुख्य नामजद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नाबालिग लड़की अपहरण मामले का मुख्य नामजद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पतरघट . नाबालिग लड़की के अपहरण मामले का मुख्य नामजद आरोपी कपसिया बस्ती निवासी छोटेलाल यादव पिता छुतहरू यादव को पतरघट पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपी पड़ोसी होने के साथ रिश्ते में ममेरा व फुफेड़ा भाई बहन रहने की वजह से स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों के बीच काफी नाराजगी थी. जिसने रिश्ते को कलंकित कर दिया. कांड के अनुसंधानकर्ता अपर थानाध्यक्ष डोली रानी ने बताया कि कपसिया बस्ती स्थित वार्ड 11 निवासी छोटेलाल यादव पिता छुतहरू यादव को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार छोटे लाल यादव पतरघट थाना कांड संख्या 90/25 में अपने पड़ोस के एक नाबालिग लड़की को अपहरण किये जाने के आरोप में नामजद अभियुक्त था. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद लड़की नाबालिग रहने की वजह से न्यायालय के आदेश पर रिमांड होम भेज दिया गया है. गिरफ्तार नामजद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि शेष नामजद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >