Darbhanga News: बहेड़ी. बघौनी गांव के भोला दास के पुत्र लालबाबू दास ने आपसी विवाद में रविवार को दोपहर कैंची से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी. यह खबर गांव में आग की तरह फैल गयी. उसके घर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इसकी सूचना थाना को दी गयी. थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे. आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. सूचना मिलते ही एसडीओ आशुतोष कुमार भी पहुंचे. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. टीम जांच में जुटी है. बताया जाता है कि लालबाबू दास चार वर्ष पहले बिरौल थाने के तरवाड़ा गांव की सुमित्रा देवी से लव मैरेज किया था. उसे एक तीन साल की पुत्री श्रृष्टि कुमारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
