काजल की हत्या कर शव कुआं में डाला गया : सरिता देवी

काजल का शव बरामदगी मामले में आया नया मोड़ चतरा. पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह गांव में घर के बगल में स्थित कुआं से मिले काजल कुमारी के शव के

काजल का शव बरामदगी मामले में आया नया मोड़ चतरा. पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह गांव में घर के बगल में स्थित कुआं से मिले काजल कुमारी के शव के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. मृतका की मां सरिता देवी ने बताया कि काजल की शादी तय हो गयी थी. अप्रैल माह में शादी होनी थी. लेकिन सिमरिया थाना क्षेत्र के कदले गांव निवासी पिंटू यादव (पिता पदुम यादव) शादी दूसरी जगह नहीं करने का धमकी दे रहा था, जिससे पुत्री परेशान रहती थी. पुत्री ने कई बार इसकी जानकारी दी थी. पिंटू को अपनी बेटी से दूर रहने को कहा गया था, लेकिन वह बार-बार आकर धमकी दे रहा था. उसने कहा कि उसकी बेटी की हत्या कर शव कुआं में डाला गया. कुआं में शव होने की जानकारी पुलिस को पिंटू ने ही दी थी. घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी पिंटू को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग एसपी से की है. मालूम हो कि तीन वर्षों से काजल व पिंटू के बीच प्रेम संबंध था. यह बात पिंटू ने पुलिस को बतायी है. प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से वह परेशान था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काजल के शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान थे. इससे प्रतीत होता हैं कि काजल की हत्या कहीं और कर शव कुआं में डाला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >