जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन जख्मी

प्रतिनिधि शंभुगंज. थाना क्षेत्र के छोटी भरतशिला गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को जख्मी कर दिया.

प्रतिनिधि शंभुगंज. थाना क्षेत्र के छोटी भरतशिला गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी तीनों थाना पहुंचे जहां से पुलिस ने सभी को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. जानकारी के अनुसार छोटी भरतशिला गांव में अजय यादव और उसके भाई गुड्डू यादव के बीच जमीन विवाद चल रहा हैं. इस दौरान मंगलवार को विवाद इस कदर बढ़ा कि उसके छोटे भाई गुड्डू यादव, आशीष यादव सहित आधे दर्जन लोग अजय यादव के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी डंटा के साथ अजय यादव और उसकी पत्नी रेणु देवी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. अपने माता-पिता को मारपीट करते देख उसके पुत्र अभिलेश कुमार बचाने दौड़े तो उसे भी लोहे के रड से मारकर जख्मी कर दिया. जहां पीड़ित जख्मी अजय यादव ने अपने भाई गुड्डू यादव, आशीष यादव, राजेंद्र यादव सहित आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध थाना में शिकायत की है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >