कोवाली. झामुमो केंद्रीय समिति द्वारा पूर्वी सिंहभूम किसान मोर्चा जिला समिति का गठन किया गया है. समिति द्वारा गठित की कमेटी में पोटका प्रखंड की टांगराइन पंचायत के मुखिया
झामुमो केंद्रीय समिति द्वारा पूर्वी सिंहभूम किसान मोर्चा जिला समिति का गठन किया गया है. समिति द्वारा गठित की कमेटी में पोटका प्रखंड की टांगराइन पंचायत के मुखिया असीत सरदार को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. वहीं, कमेटी का उपाध्यक्ष हिमांशु महतो, सचिव मंगल किस्कू, संगठन सचिव सुजीत सोम, संयुक्त सचिव सव्याची नायक व कोषाध्यक्ष नवीन महतो को मनोनीत किया गया है. जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने के बाद असीत सरदार ने कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे भलीभांति करेंगे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।