जमाबंदी सुधार महाअभियान कागजों पर संचालित हो रहा

जमाबंदी सुधार महाअभियान कागजों पर संचालित हो रहा

अधिकांश जगहों पर कर्मचारी शिविर से दिखते हैं नदारत कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में सोमवार को जमाबंदी सुधार महाअभियान के तहत शिविर लगाये गये. रामपुर, बिशनपुर, महीनाथपुर, विषहरिया, संदलपुर, बावनगंज पंचायत शामिल थे. लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि रामपुर, बिशनपुर और बावनगंज पंचायत के शिविरों में कर्मचारी पूरी तरह नदारद रहे. ग्रामीणों ने कहा, वे मजदूरी छोड़कर कागजात लेकर शिविर में पहुंचे थे. कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला. बावनगंज पंचायत के विनय कुमार, रंजीत झा और शमशेर आलम ने कहा कि पूरे दिन इंतजार करने के बावजूद कोई काम नहीं हो सका. इसी तरह, बिशनपुर पंचायत के मनोज यादव, दीपलेश कुमार यादव, अभय कुमार सिंह और रामपुर पंचायत के सरपंच अशोक दास सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि महाअभियान सिर्फ कागज़ों पर चल रहा है. शिविरों की स्थिति यह रही कि जहां-जहां कर्मचारी मौजूद नहीं थे. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से लगातार शिविर में आने के लिए प्रचार किया जाता है लेकिन मौके पर कर्मचारी गायब रहते हैं. कोढ़ा सीओ संजीव कुमार ने बताया कि कई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. जिसके कारण कर्मियों की कमी हो गई है. उन्होंने कहा, यदि किसी कर्मचारी की ओर से लापरवाही पाई जाती है तो उस पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >