Sasaram News : जगदेव बाबू एक विचार थे और विचार मरता नहीं : विवेक

विकासशील इंसान पार्टी ने डेहरी के लाल कॉलोनी स्थित कार्यालय में शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

डेहरी कार्यालय. विकासशील इंसान पार्टी ने डेहरी के लाल कॉलोनी स्थित कार्यालय में शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा ने की. संचालन जिला प्रभारी नगीना बिंद ने किया. बैठक की शुरुआत बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई. मौके पर जिलाध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू एक विचार थे और विचार कभी मरता नहीं है. बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार चंद्रदेव बिंद, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजू चौधरी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुषमा पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष लल्लू चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात रंजन उर्फ नीरज यादव, प्रदेश सचिव जय कुमार बिंद, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भरत चौधरी, वीआइपी नेता सरोज कुशवाहा, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष आलोक पासवान, प्रखंड अध्यक्ष डिहरी राजकुमार चौधरी, रामलाल बिंद, महेंद्र बिंद, पैक्स अध्यक्ष रोहित बिंद, रविरंजन कुशवाहा, संतोष चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, बसंत चौधरी, दिनेश चौधरी, रामलखन चौधरी, उपेंद्र चौधरी, ज्ञान चौधरी, आनंद चौधरी, राजीव चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >