कोंच. काबर पंचायत में पंचायत समिति मद से करीब 20 लाख रुपये की लागत से बने पेवर ब्लाक का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मणि देवी ने किया. इस अवसर पर लोजपा के प्रदेश महासचिव कमलेश शर्मा मुख्य अतिथि थे. जानकारी के अनुसार पंचायत के विभिन्न स्थलों पर पांच से छह लाख की लागत से पेवर ब्लाॅक का निर्माण हुआ है. उद्घाटन समारोह में प्रमुख मणि देवी ने कहा कि प्रखंड के सभी 18 पंचायतों में अब तक करीब 50 लाख रुपये की योजनाएं पूरी की गयी हैं और आगे और कार्य होंगे. मुख्य अतिथि कमलेश शर्मा ने बताया कि कोंच प्रखंड के पंचायतों में पंचायत समिति मद से करोड़ों रुपये की योजनाएं क्रियान्वित हुई हैं. कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य छोटू पासवान, गिरजेश शर्मा, पवन सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
