पंचमी को फिर भारी बारिश की आशंका

अलीपुर मौसम विभाग ने फिर पंचमी यानी शनिवार को राज्य के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश होने की आशंका जतायी है.

चेतावनी. मौसम विभाग ने तटवर्ती जिलों को किया अलर्ट, कोलकाता भी हो सकता है प्रभावित

संवाददाता, कोलकाताअलीपुर मौसम विभाग ने फिर पंचमी यानी शनिवार को राज्य के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश होने की आशंका जतायी है. अलीपुर मौसम विभाग के निदेशक हबीबुर रहमान विश्वास ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि दुर्गापूजा के दौरान बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि एक नया चक्रवात म्यांमार से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि जिस निम्न दबाव के कारण सोमवार की रात कोलकाता में भारी बारिश हुई थी, वह अगले 12 घंटे में अपनी ताकत खो देगा. हालांकि, म्यांमार से जो चक्रवात आगे बढ़ रहा है, इसके प्रभाव से 25 सितंबर को उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है. 26 सितंबर से दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से सटे उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय रहेगा. यह 27 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा तट के रास्ते जमीन पर प्रवेश कर सकता है. इसके कारण शनिवार यानी पंचमी को दक्षिण बंगाल के बड़े हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश होगी. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. विभाग ने बताया कि 25 सितंबर को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और बांकुड़ा में गरज के साथ छिटपुट बारिश का अनुमान है. 26 सितंबर को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है. 27 सितंबर को दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश की संभावना रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >