हादसा : स्कॉर्पियो के धक्के से स्कूटी सवार युवती समेत दो घायल, भर्ती

प्रतिनिधि, दुमका नगर दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आने से युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो

प्रतिनिधि, दुमका नगर दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आने से युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में कुसुमडीह गांव के कृष्णा राणा उर्फ बबलू और लक्ष्मी शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी अपने भतीजे के साथ स्कूटी लेकर पुलिस लाइन आ रही थी. कुसुमडीह स्थित रिया रमन होटल के पास स्काॅर्पियो की चपेट में आने से दोनों जख्मी हो गये. हादसे के बाद स्कॉपियो चालक फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >