हादसा ::: अनियंत्रित होकर टैंकर पलटा, बाल-बाल बची चालक की जान

प्रतिनिधि, मसलिया मसलिया थाना क्षेत्र के रांगा गांव के पास डूंगरी पहाड़ के तीखे मोड़ में डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पलट गया, जिसमें ड्राइवर बाल-बाल

प्रतिनिधि, मसलिया मसलिया थाना क्षेत्र के रांगा गांव के पास डूंगरी पहाड़ के तीखे मोड़ में डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पलट गया, जिसमें ड्राइवर बाल-बाल बच गया. टैंकर का (एनएल 01एएच7498) है, जो असम से जमशेदपुर के लिए जा रहा था. टैंकर में 40 हजार लीटर डीजल लोड था. रविवार सुबह डुमरी पहाड़ के पास तीखे मोड़ में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक को हल्की चोट लगी है. सूचना मिलने पर मसलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के सहयोग से पलटा टैंकर को क्रेन से सुरक्षित उठाया गया. फ़ोटो/ पलटे हुए टैंकर को सीधा करने में लगा हाइड्रा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >