ईश्वर पर अटूट विश्वास से जीवन में आयेगा बदलाव : जिप सदस्य

बसिया के दलमादी चर्च में संत मोनिका दिवस मनाया गया

बसिया. बसिया प्रखंड के दलमादी चर्च में संत मोनिका दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य सह चर्च सभानेत्री बसंती डुंगडुंग ने झंडोत्तोलन व दीप प्रज्वलित किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि हमें माता मोनिका के आदर्शों पर चलने की जरूरत है. उनका अनुकरण कर ही हम एक अच्छी मां बन बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकते हैं. हमें अपनी भाषा व संस्कृति को बचाये रखने की जरूरत है. एक लड़की के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है. इसलिए हमें लड़कियों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना चाहिए. माता मोनिका का जीवन बहुत संघर्षपूर्ण था. उनका परिवार टूट चुका था. लेकिन उसे प्रभु पर अटल विश्वास था. उन्होंने हमेशा प्रभु से प्रार्थना की, जिसके फलस्वरूप उनके परिवार का स्वरूप बदल गया. हमें भी ईश्वर पर भरोसा करना चाहिए. कार्यक्रम में मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर दीपक एक्का ने मिस्सा पूजा करायी गयी. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मौके पर लबिना किंडो मुक्तिलता डुंगडुंग, विलियम डुंगडुंग, हेलेना कुजूर, सुचिता, फिलिसिता टोप्पो, हेलेना कुजूर, प्रतिमा डुंगडुंग, ग्रोरोटी धनवार, कारलूस कुजूर आदि मौजूद थे.

गुमला की सैय्यदा खातून सम्मानित

गुमला. लोक सेवा समिति की 34वीं वर्षगांठ पर समाज सेवा के क्षेत्र में गुमला की सैय्यदा खातून को सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम रांची में आयोजित था. सैय्यदा खातून ने बताया कि कार्यक्रम में नशा व हिंसा मुक्त भारत विषय पर परिचर्चा की गयी. कॉफी टेबल बुक प्रेरणा स्मारिका का लोकार्पण किया गया. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >