Giridih News :बलिदान देनेवाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपने का भारत बनाना है : विनोद सिंह

सरिया स्थित भगत सिंह चौक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहादत दिवस सोमवार को कार्यक्रम के तहत मनाया गया. मुख्य अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार

सरिया स्थित भगत सिंह चौक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहादत दिवस सोमवार को कार्यक्रम के तहत मनाया गया. मुख्य अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह थे. कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत शहीदों को श्रद्धांजलि देकर हुई. लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. अध्यक्षता माले नेता विजय सिंह ने की. पूर्व विधायक ने कहा कि भगत सिंह, शिवराम राजगुरु व सुखदेव जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने इस देश को आजाद करने के लिए हंसते-हंसते अपना बलिदान दिया था. तीनों आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं. क्रांतिकारियों ने जिस सोच के साथ देश को आजादी दिलायी, आज वह देशवासियों को देखने को नहीं मिल रहा है. देश आज किस मोड़ पर खड़ा है, यह किसी से छिपा नहीं है. ऐसे में देश को आजादी दिलाने के लिए बलिदान देनेवाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपने का भारत बनाना है. मौके पर भोला मंडल, लालमणि यादव, भुनेश्वर मंडल, मुरली मंडल, पवन महतो, अरुण राम, नकुल सिंह, केदार मंडल, पूनम महतो, चंद्रिका मंडल, लक्ष्मण मंडल, प्रमोद मंडल, रिंकू सिंह, धनेश्वर पासवान समेत अन्य मौजूद थे.

भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत

भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजी ताकत के विरुद्ध जनता के हक की लड़ाई लड़ने पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गयी थी. उनके विचारों को मानने वाले घर-घर में हैं. उनको बाहर निकलकर क्रांतिकारी विचारों के साथ खड़ा होना चाहिए. कहा कि भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है. कन्हाई पांडेय ने कहा कि माले और असंगठित मजदूर मोर्चा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भगत सिंह के रास्ते पर चलकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. साथ ही लोगों को संगठित कर रहे हैं. राजेश सिन्हा ने भगत सिंह चौक के सौंदर्यीकरण करने पर बल दिया. मौके पर किशोर राय, मसूदन कोल्ह, दीपक कुमार, मो आफताब, लखन कोल्ह, धनेश्वर कोल्ह समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >