Giridih News :बेटी की डोली उठने से पहले पिता की उठी अर्थी

बता दें कि टहल साव इसरी बाजार में अपनी बेटी की शादी के में लगने वाले सामान की खरीदारी करने गया था. उसने शादी का सारा सामान, अलमारी, वाशिंग मशीन,

बता दें कि टहल साव इसरी बाजार में अपनी बेटी की शादी के में लगने वाले सामान की खरीदारी करने गया था. उसने शादी का सारा सामान, अलमारी, वाशिंग मशीन, बक्सा समेत 2.80 लाख रुपये की खरीदारी कर पिकअप वैन से गांव लौटने वाला था. इस दौरान उनके साथ गये अन्य लोग इसरी बाजार में आलू खरीदने चले गये. टहल गाड़ी के पास खड़ा था. इस दौरान बेकाबू ट्रक ने दर्जनों गाड़ियों को रौंदते हुए उक्त पिकअप वैन को चपेट में लेते हुए आगे बढ़ गया. इसमें पिकअप वैन के पास खड़ा टहल भी चपेट में आ गयी. वहीं, पिकअप वैन में रखा सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

तय समय से पहले हुई शादी

टहल साव की बेटी का विवाह 12 मई को होना था, लेकिन एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियां मातम बदल दी. हालांकि, पुत्री का विवाह पिता के अंतिम संस्कार की क्रिया से पहले मातम के माहौल में शुक्रवार की देर रात में जैसे-तैसे संपन्न हुआ. इधर मृतक टहल साव का शव का पोस्टमार्टम प्रक्रिया किये जाने के बाद शनिवार को शव बरवाडीह गांव लाया गया. मृतक के शव पहुंचते ही गांव का माहौल मातम में तब्दील हो गया. लोगों की भीड़ जमा हो गयी. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >