Sasaram News : नगर पंचायत में डंपिंग यार्ड नहीं होने से खुले में फेंका जा रहा कूड़ा-कचरा

नगर पंचायत में डंपिंग यार्ड का निर्माण नहीं होने से शहर से एकत्रित कूड़ा कचरे को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जहां तहां सड़क के किनारे फेंका जाता हैं.

नासरीगंज. नगर पंचायत में डंपिंग यार्ड का निर्माण नहीं होने से शहर से एकत्रित कूड़ा कचरे को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जहां तहां सड़क के किनारे फेंका जाता हैं. हल्की बारिश होने पर इससे निकल रही दुर्गंध से आसपास के लोगों का और राहगीरों का जीना दुश्वार हो गया हैं. नगर पंचायत का गठन 2002 में किया गया था. लेकिन, नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के कारण गठन के लगभग 23 वर्ष बाद भी नगर पंचायत शहर में डंपिंग यार्ड का निर्माण नहीं किया जा सका. नगर पंचायत के सभी 14 वार्डों में वाहन के जरिए घर-घर और सार्वजनिक स्थलों से एकत्रित कूड़ा कचरे को डेहरी-बिक्रमगंज मुख्य पथ पर धुस के समीप विद्युत कार्यालय के पीछे खुले में सड़क के किनारे फेंका जाता हैं. हल्की बारिश और तेज धूप होने पर कूड़े कचरे के ढेर से निकलने वाली दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना हराम हो गया है. डेहरी बिक्रमगंज मुख्य पथ से गुजरने वाले यात्रियों व राहगीरों को इस कूड़े कचरे की दुर्गंध से काफी परेशानी उठानी पड़ती है. फिर भी नगर पंचायत प्रशासन इससे बेफ्रिक हैं. राहगीर गोपी यादव, विनोद यादव, कल्लू यादव, उमेश कुमार, मिथलेश, मनोहर, सुरेश सहित अन्य लोगों का कहना हैं कि नगर पंचायत द्वारा मुख्य सड़क के किनारे खुले में कूड़ा कचरा फेंकने से इससे निकलने वाली दुर्गंध से जीना दुश्वार हो गया हैं. जहां पर सड़क के किनारे खुले में कूड़ा कचरा फेंका जाता हैं, उसके आसपास अस्पताल, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, विद्युत कार्यालय, महावीर मंदिर, गौतम बुध टाउन हॉल व पास में ही धुस पर बस पड़ाव भी हैं, जहां पर हमेशा यात्रियों की भीड़ जमा रहती हैं. इस कूड़े कचरे के ढेर से निकलने वाली दुर्गंध से छात्राओं व मरीजों का जीना मुहाल हो गया हैं. अपना इलाज कराने आने वाले मरीजों का कहना हैं कि हमलोग इलाज क्या करायेंगे, इस दुर्गंध से तो और बीमारियां फैल जायेगी. छात्राओं में संक्रमण जैसी बीमारियां फैलने का डर हमेशा बना रहता हैं. लोगों का कहना हैं कि नगर पंचायत की उदासीनता के कारण गठन के 23 वर्ष बाद भी नगर पंचायत में डंपिंग यार्ड नहीं बन सका हैं. ये लोग सिर्फ लूट खसोट करने में बीजी रहते हैं. जहां मुनाफा होता हैं वही पर ज्यादा ध्यान इन लोगों द्वारा दिया जाता हैं. बोलीं मुख्यपार्षद मुख्य पार्षद शबनम आरा ने कहा गौतम बुध टाउन हॉल के पास जाने का रास्ता नहीं होने के कारण यहां पर हुए गड्ढे में कूड़ा कचरा भरकर उसपर मिट्टी भराई का कार्य कर पीसीसी सड़क का निर्माण किया जायेगा. ताकि लोगों को गौतम बुध टाउन हॉल में जा सके. वहीं, सीओ द्वारा एनओसी नहीं दिये जाने के कारण नगर में डंपिंग यार्ड का निर्माण नहीं किया जा सका हैं. बहुत जल्द डंपिंग यार्ड का निर्माण कराया जायेगा. बोले इओ इओ विकास कुमार ने बताया कि गौतम बुध टाउन हॉल के संचालकों व देखरेख कार्यकर्ताओं द्वारा ही वहां पर कूड़ा कचरा फेंकने के लिए बोला गया, ताकि वहां पर जो गड्ढा है उसे भरा जा सका. डंपिंग यार्ड के लिए जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण अबतक डंपिंग यार्ड का निर्माण नही हो सका हैं. एनओसी के लिए पत्र लिखकर भेजा गया हैं. एनओसी मिलते ही डंपिंग यार्ड का निर्माण कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >