गणेश महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति जागरण में उमड़ा जनसैलाब

. इसके साथ ही कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

राघोपुर नगर पंचायत सिमराही स्थित मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में रविवार की संध्या आयोजित गणेश महोत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. इस दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से आए आमंत्रित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों गोपाल सेन, प्रणव जायसवाल, सचिन माधोगड़िया, विवेक जायसवाल, विनोद भगत, गणेश दास, रिंकू भगत, प्रमोद साह, अमित भगत, अरविंद जायसवाल, रितेश मिश्र आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय समाजसेवियों की उपस्थिति से आयोजन और अधिक भव्य हो गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय बच्चों द्वारा प्रस्तुत झिझिया नृत्य से हुई. बच्चों का पारंपरिक परिधान में किया गया यह प्रदर्शन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा. इसके साथ ही कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद बाहर से आए कलाकारों ने भक्ति गीत और झांकियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी. देर रात तक चले इस भक्ति जागरण में श्रद्धालु भजन-कीर्तन और झांकियों में डूबे रहे. गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा. मौके पर समिति के बिंदा प्रसाद गुप्ता, सानू माधोगड़िया, अरविंद जायसवाल, संतोष चौधरी, चंदन साह, सागर कुमार, अभिषेक बच्चन, विश्वजीत भगत, ब्रजेश गुप्ता, पप्पू पौद्दार, बालमुकुंद कुमार, कुंदन विवेक, महताब चांद, कुंदन जायसवाल, देवादित्य सेन सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >