दुर्गा पूजा में पूरी तत्परता से विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी निभायें

दुर्गा पूजा में पूरी तत्परता से विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी निभायें

लोहरदगा़ दुर्गा पूजा पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की ज्वाइंट ब्रीफिंग नया नगर भवन लोहरदगा में हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ ताराचंद ने की. उन्होंने कहा कि जिला में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. पूर्व में दिये गये निर्देशों का पालन अवश्य करें. पूजा पंडालों में भीड़ नियंत्रित रखने, पूजा समिति, शांति समिति व प्रबुद्धजनों से संपर्क बनाये रखने तथा दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के बीच समन्वय पर विशेष बल दिया गया. असामाजिक व आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना कंपोजिट कंट्रोल रूम व वरीय अधिकारियों को तत्काल देने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित रूट से ही होगा. किसी भी परिस्थिति में रूट परिवर्तन नहीं किया जायेगा. विसर्जन स्थल पर पानी की गहराई अवश्य जांची जायेगी ताकि कोई दुर्घटना न हो. पूजा समितियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिये गये हैं. साथ ही विसर्जन रूट में बिजली के तारों की मरम्मत शीघ्र करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >